मुंबई का अंतरराष्ट्रीय क्रूज़ टर्मिनल (एमआईसीटी) भारत का सबसे बड़ा क्रूज़ टर्मिनल है और मुंबई भारत की क्रूज़ राजधानी है।
यह अनुमान है कि मुंबई का क्रूज़ टर्मिनल भारत के 80 प्रतिशत क्रूज़ यात्रियों की आवाजाही संभालेगा। इसके कारण मुंबई पत्तन के तट पर नागरिकों के लिए रोज़गार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।