आई. एस. पी. एस. संहिता अनुपालन प्रमाणन
मुंबई पत्तन को आईएसपीएस कोड के अनुपालन हेतु डीजीएस प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।
 |
आई. एस. ओ. 9001:2015 प्रमाणन और आई. एस. ओ. 14001:2015 प्रमाणन
मुंबई पत्तन प्राधिकरण ने आईआरसीएएस सिस्टम्स एंड सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रभाग, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन एजेंसी, इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स (आईआरक्यूएस) द्वारा प्रमाणित 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रमाणपत्र और आईएसओ 14001:2015 प्रमाणपत्र 24 सितंबर 2024 को प्राप्त किया।
|
 |
इस शानदार उपलब्धि के साथ मुंबई पत्तन प्राधिकरण अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार कार्गो/कंटेनर के सुरक्षित प्रचालन, भंडारण और वितरण के लिए एकीकृत समुद्री पत्तन सुविधाएं प्रदान करने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय क्रूज पोत परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुंबई पत्तन वर्ष 2002 में 2000 श्रृंखला का गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त करने वाला पहला प्रमुख भारतीय पत्तन बन गया है, जिसमें ग्राहकों की संतुष्टि के लिए प्रक्रियाओं और मानकों में निरंतर सुधार की परिकल्पना की गई है। यह ग्राहकों को गुणवत्ता सेवा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पत्तन प्राधिकरण के प्रयास का एक और प्रतिमान है।
|
 |
आई.एस.ओ 27001:2022 प्रमाणन
मुंबई पत्तन प्राधिकरण ने आईआरसीएएस सिस्टम्स एंड सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रभाग, प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय प्रमाणन एजेंसी इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स (आईआरक्यूएस) द्वारा प्रमाणित आईएसओ 27001:2022 सूचना सुरक्षा प्रबंधन का 25 अक्टूबर 2024 को प्राप्त किया।
मुंबई पत्तन न्यास की सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली पत्तन प्रचालन, वित्त, सामग्री, जलयान यातायात प्रणाली, सीसीटीवी, निगरानी और अभिगम नियंत्रण से सम्बंधित अनुप्रयोगों पर लागू होती है, जिन्हें मानव संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशासन, समुद्री यातायात और वित्त विभाग द्वारा समर्थन प्राप्त होता है। यह प्रणाली मुंबई में स्थित आंबेडकर भवन, यंत्र भवन तथा वरिष्ठ गोदी अधिपति के आईडी कार्यालय के परिसरों से लागू होती है जिसमें अंतिम उपयोगकर्ता उपकरण और प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष नेटवर्क उपकरण शामिल हैं।
|